नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
आज दूसरे दिन विभावि परिसर उत्सव का माहौल बना रहा
कुलपति स्वयं पूरे व्यवस्था की निगरानी करते
हजारीबाग: प्रतियोगिता का दूसरा दिन आज विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। अलग-अलग डाल के खिलाड़ी जहां एक तरफ अपने अवकाश के समय विश्वविद्यालय का हरा भरा परिसर को घूम कर उसका लुफ्त उठाते देखे गए वहीं कुछ खिलाड़ी विश्वविद्यालय केक कैंटीन में कुछ खाते पीते भी देखे गए। ज्यादातर खिलाड़ी अपने मैच के पहले वार्म अप करते एवं अभ्यास करते पाए गए। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी जहां एक तरफ चोटिला खिलाड़ियों का इलाज करते देखे गए वहीं सामान्य लोगों को स्वास्थ्य मंत्री परामर्श देते भी पाए गए।
झारखंड रेफरी संगठन के सचिव श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग जिले से आए रेफ्रि की टोली ने पूरे फुर्ती से मैच को खो खो एवं एआईयु के नियमों के तहत संचालित कर वाहवाही लूटी। माइक में खेल संबंधी जानकारी को आकर्षक शैली में बताते हुए उद्घोषक मंडली के डॉ नीरज डांग डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, डॉ मृत्युंजय प्रसाद एवं शोधार्थी पुष्कर ने अपनी भाषा और आकर्षक शैली से सब का दिल जीत लिया।
डॉ इंद्रजीत कुमार एवं डॉक्टर नकुल पांडे के नेतृत्व में भोजन समिति ने लगातार तीनों टाइम भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर मैच अधिकारियों को, रेफरी को तथा अतिथियों को चाय नाश्ता उपलब्ध करा कर सराहनीय कार्य किया।
डॉ जॉनी रुफिना तिर्की और डॉ अर्चना रीना धान और उनकी पूरी टीम ने आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी ऐसी मुस्तादी से संभाली कि किसी खिलाड़ी ने किसी प्रकार की असुविधा होने की शिकायत अभी तक नहीं की है। उधर इंजीनियर रिजवान अहमद, अनीस, जावेद और अफसर ने विद्युत और पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित कर सबको चौंका दिया।
डॉ मिराज सिद्दीकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की देखरेख में व्यस्त रहे। डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता एवं डॉ विनोद रंजन को दिनभर ट्रॉफी मोमेंटो की व्यवस्था को अंतिम रूप देते देखे गए।
कल 8 फरवरी प्रतियोगिता का अंतिम दिन है अपराह्न 2:00 बजे से समापन सा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है इसमें मुख्य अतिथि आरक्षी महानिरीक्षक पंकज कंबोज होंगे और विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के जनरल मैनेजर फैज तय्यब होंगे।