पूर्व जिला अध्यक्ष रामवीर सिकरवार ने कहा कि कोरोना के चलते आज समूचे देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है वहीं पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से लगातार महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार को पेट्रोल डीजल के भावों को कम करना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। केन्द्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के धरने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते भावों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को पेट्रोल पंप के सामने धरना दिया और उसके बाद इस मौके पर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिकरवार ने भी कहा कि केन्द्र सरकार आमजन के हितों के बारे में नहीं सोच रही है। कोरोना के चलते बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है वहीं केन्द्र सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा रही है।
ऐसे में महंगाई बढ़ने से आमजन को हाल बेहाल है सिकरवार ने कहा की कोरोना महामारी के बीच जनता को केन्द्र सरकार से मदद की दरकार थी लेकिन सरकार प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
देश में जिस प्रकार से पेट्रोलियम ईंधन के दाम प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार पेट्रोल के दामों में शतक की ओर अग्रसर है। देश में पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रचना नीरज जैन पेट्रोल पंप के सामने धरना देकर बढ़ती महंगाई का विरोध प्रकट केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की धरना स्थल पर सभी कांग्रेसी मौजूद थे।
बाईट रामवीर सिकरवार पूर्व जिला अध्यक्ष
इंडियन टीवी न्यूज शुजालपुर से संतोष सूर्या परमार की रिपोर्ट