उरई(जालौन):
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं:
मौके पर आई शिकायतों का हुआ निस्तारण:
गोहन (जालौन) थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी द्वारा थाना गोहन पहुंचकर जन सुनवाई की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार एवं एडीएम प्रेमचन्द मौर्य द्वारा संयुक्त रूप से फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी प्रेमचन्द मौर्य ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए तथा मौके पर जाकर जांचोपरान्त शिकायत का समाधान किया जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रजिस्टर में दर्ज शिकायतों की निस्तारण जांच आख्या की समीक्षा भी की गयी और थाना का भ्रमण कर थाना परिसर में हुए कायाकल्प पर संतुष्टि जताई तथा थाना परिसर के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य कराने का आश्वसन दिया तथा साथ ही थाना परिसर के आस पास साफ सफाई करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस दौरान राजस्व से सम्बंधित दो शिकायती एवं एक थाना से सम्बंधित शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें सरस्वती पत्नी रमेश कुमार ने राजस्व सम्बंधित प्रार्थना पत्र दिया टीम ने मौके पर जाकर निस्तारण किया, वही राजकुमार ने पुलिस से सम्बंधित शिकायती पत्र दिया जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ राम सिंह, नायब तहसीलदार विजय सिंह,थाना अध्यक्ष गोहन संजय यति सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन)उ.प्र.