बाइक सवार ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, घायल
दुद्धी सोनभद्।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जपला में रविवार की शाम लगभग 7:00 बजे दुद्धी बाजार से मजदूरी का काम कर घर लौट रहे की जपला में दोनों की भिड़ंत हो गई ।घटना में साइकिल एवं बाइक सवार दोनों घायल हो गए । साइकिल सवार मजदूर को गंभीर चोटे आई जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सक द्वारा साइकिल सवार मजदूर ओम प्रकाश 35 पुत्र हरिप्रसाद निवासी ग्राम रन्नु व बाइक सवार युवक दीपक कुमार 32 वर्ष पुत्र रामधारी ग्राम तुर्रीडीह दोनों घायलों का इलाज जारी है ।
बताया जाता है कि दोनों मजदूर थे काम करके घर जा रहे थे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह