ब्यूरो चीफ गजेंद्र सिंह यादव
सर्जरी विभाग के रेजिडेंट्स ने प्रादेशिक कांफ्रेंस में जीता प्रथम पुरस्कार
मध्य प्रदेश के स्टेट चैप्टर सर्जरी की 42 वीं कॉन्फ्रेंस एमपीएसीकोन भोपाल में 07 फरवरी से 09 फरवरी तक संपन्न हुई और इसमें गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग से विभाग अध्यक्ष डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर डॉक्टर अचल गुप्ता ,प्रोफेसर डॉक्टर राजेश प्रजापति एवं प्रोफेसर डॉक्टर अनुराग चौहान सम्मिलित हुए ।
गजरा राजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर सर्जरी विभाग की ही प्रोफेसर डॉ अंजनी जलज एमपीएमएसयू के प्रतिनिधि के तौर पर कॉन्फ्रेंस में उपस्थिति रहीं।
कॉन्फ्रेंस में लगातार दूसरी बार गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के रेजिडेंट्स पी जी क्विज में पूरे प्रदेश में प्रथम आए। इस क्विज में डॉक्टर निखिल ग्रेवाल एवं डॉक्टर नवनीता ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सर्जरी विभाग की ही पी जी द्वितीय वर्ष की छात्रा डॉक्टर साक्षी विश्वकर्मा ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ राजेश प्रजापति ने इस कांफ्रेंस में गरिमामयी एमएल अग्रवाल ओरेशन, प्रेसिडेंट मध्य प्रदेश सर्जरी संगठन,के रूप में दिया। प्रोफेसर डॉ अचल गुप्ता ने कई सेशंस को चेयर एवं मॉडरेट किया। डॉ प्रशांत श्रीवास्तव एवं डॉ अनुराग चौहान भिन्न-भिन्न सेशंस के चेयरपर्सन के साथ पोस्टर एवं पेपर प्रेजेंटेशंस के जज के रूप में उपस्थित रहे।