कुंभ स्नान कर उड़ीसा घर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बस से भिड़ी ,एक की मौत ,6घायल
चार रेफर ,दो का इलाज दुद्धी में
दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर बस से भिड़ी कार
दुद्धी सोनभद्र । प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस उड़ीसा अपने घर जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें कार चालक की मौत हो गई व कार पर सवार परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए ।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।
मिली जानकारी अनुसार एनएच 39 रीवां-रांची, दुद्धी-विंढमगंज राष्ट्रीय मार्ग पर प्रयागराज से कुंभ स्नान कर अपने निजी कार ओडी 14 के 6185 से वापस अपने घर उड़ीसा जा रहे थे की विंढमगंज से 10 किमी पहले फुलवार गांव में गोपाल होटल के पास विंढमगंज से दुद्धी की तरफ आ रही की बस से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । कार में एक बच्चा समेत 7 श्रद्धालु सवार थे ।सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत कार चालक की मौत होने की पुष्टि की । गंभीर रूप से घायलों का बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।घटना की सूचना अस्पताल के मेमो के जरिए दुद्धी कोतवाली को दे गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी ।वहीं घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है । घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल थाना प्रभारी विंढमगंज के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए । दुर्घटना में घायल लोगों का सहयोग कर इलाज हेतु भेजा गया। घटना में कार चालक रक्तिम पुजारी 34 पुत्र निमाई चरण पुजारी निवासी राउरकेला उड़ीसा के मौके पर ही मौत हो गई। घायल में प्रियदर्शनी पात्रा 26 पत्नी रक्तिम पुजारी ,दो वर्षीय पुत्री युवंशी पुजारी पुत्री रक्तिम पुजारी इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है वहीं गंभीर रूप से घायल वनिता सत्या 52 पति नरेंद्र राम सत्यापति,कविता पांडा 60 पत्नी निमाई चरण,नरेंद्रनाथ सत्यापति 55पुत्र विश्वनाथ सत्यापति ,अनीता सवाई 55 पत्नी अमन सवाई सभी निवासी कोयलानगर राउरकेला उड़ीसा बताएं गए हैं ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह