रिटायर्ड दरोगा की पीट पीट कर हत्या, चैन अंगूठी लूटी इसी से पकड़े गए,
संवाददाता अनूप सरस्वत
मुरादाबाद।शहर में रिटायर्ड दरोगा की ठेकेदार और उसके साथियों ने बल्लियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी उसकी डेड बॉडी को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया ठेकेदार ने दरोगा की सोने की अंगूठी और चैन भी लूट ली इसके बाद बेटे को फोन कर बताया कि उसके पिता की छत से गिरकर मौत हो गई है, हादसा समझ कर बेटे ने पिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया, घटना मझोला थाना क्षेत्र की 19 जनवरी की है बेटा जब पुलिस के पास अंगूठी और चेन का सवाल लेकर पहुंचा तब पूरे मामले का खुलासा हुआ पुलिस ने तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है, मुरादाबाद के बुद्धि विहार में दरोगा अतेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते थे दो माह पहले ही वह सहारनपुर से सेवानिवृत्त हुए थे नौकरी के दौरान अतेंद्र ने लाकड़ी बाईपास इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट खरीदा था रिटायर होने के बाद वह प्लॉट पर हॉल का निर्माण करा रहे थे, अतेंद्र ने इसके निर्माण का ठेका 3 जनवरी में मुरादाबाद निवासी रविंद्र को दिया था रविंद्र ठेकेदारी के साथ-साथ राजमिस्त्री का भी काम करता है, 19 जनवरी को दोपहर में अतेंद्र प्लॉट पर काम देखने गए थे वह सीढ़ियों के पास खड़े होकर काम देख रहे थे और ठेकेदार को कमियां बता रहे थे इसी दौरान ठेकेदार ने पीछे से अतेंद्र की कमर पर जोर से लात मारी इससे वह नीचे मुंह के बल गिर पड़े इसके बाद रवींद्र ने अपने दो साथी मजदूरों के साथ बल्लियों से पीट-पीट कर अतेंद्र की हत्या कर दी और उनकी डेड बॉडी को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया रविंद्र ने अतेंद्र के हाथ से सोने की अंगूठी और गले से सोने की चैन भी उतार ली इसके बाद अतेंद्र के बेटे अंकुर प्रताप सिंह को फोन कर कहा तुम्हारे पापा छत से नीचे गिर गए हैं उनकी मौत हो गई है यह सुनकर बेटा दौड़ता हुआ प्लॉट पर पहुंचा पिता को कार से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने अतेंद्र को मृत घोषित कर दिया, दरोगा की मौत से घर में कोहराम मच गया बेटे ने हादसा मान कर पिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अतेंद्र की मौत के करीब 15 दिन बाद 6 फरवरी को अतेंद्र के बेटे को याद आया कि उसके पिता हमेशा सोने की चेन और अंगूठी पहने रहते थे क्रिमिनेशन के समय दोनों गायब थी, दरोगा का बेटा मझोला थाने पहुंचा उसने शक़ जाहिर किया कि संभवत उसके पिता के छत से गिरने के बाद मजदूर या फिर अस्पताल में किसी ने दोनों वस्तुएं उतार लीं हैं,बेटे ने पुलिस से कहा यह उसके पिता की अंतिम निशानी है उसे वह पाना चाहता है इसके बाद इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने सबसे पहले अस्पताल की सीसीटीवी चेक करें यहां पता चला कि अस्पताल स्टाफ ने उनके हाथ गले से कोई भी वस्तु नहीं उतारी है इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार रविंद्र को थाने बुलाया इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने पूछा कि अतेंद्र कैसे गिरे, तुम कहां खड़े थे तुम लोग उस समय कहां थे इन सवालों का जवाब देते समय रविंद्र घबरा गया, इस पर इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया, रविंद्र ने पुलिस को बताया कि अतेंद्र की मौत छत से गिरकर नहीं हुई थी बल्कि उसने हत्या की थी उसने बताया अतेंद्र की हत्या उसने दो मजदूर विपिन और संजय के साथ मिलकर की थी पुलिस ने रवींद्र विपिन और संजय को रविवार रात अरेस्ट कर लिया तीनों पर लूट हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।