नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यशाला में कॉमन साइबर थ्रेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार जिला सूचना एवं विज्ञान विभाग हज़ारीबाग के तत्वधान में मंगलवार समाहरणालय सभगार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बारंगे, प्रशिक्षु एसडीपीओ अमित आनंद, डीपीओ पंकज तिवारी, डीडब्ल्यूएसो शिप्रा सिन्हा, डीआईओ संदीप कुमार, डीपीओ यूआईडी प्रवीण कुमार सुमन सहित कई पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्ववित कर किया। कार्यशाला में जिला स्तरीय अधिकारियों व अन्य कर्मियों को सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यशाला में डीआईओ संदीप कुमार और डीपीओ यूआईडी प्रवीण कुमार सुमन ने सफर इंटरनेट डे के बारे में प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को कॉमन साइबर थ्रेड जैसे फिशिंग, विशिंग, फाइनेंशियल फ्रॉड, लॉटरी स्कैम, फेक एप्स, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, साइबर हाइजीन, पब्लिक वाई-फाई, वीपीएन, यूजिंग मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन, यूपीआई, हाउ टू सिक्योर क्रेडिट एंड डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, डिजिटल अरेस्ट, टू स्टेप वेरीफिकेशन, डीप फेक वीडियो आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि इंटरनेट एक तरफ वरदान है तो दूसरी तरफ अभिशाप इसलिए इंटरनेट का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इंटरनेट का दुरुपयोग करने से हम सबका भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इंटरनेट का सही इस्तेमाल कैसे हो इसका प्रचार प्रसार करना आवश्यक है।
जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री संदीप कुमार ने सर्वप्रथम इंटरनेट के उद्भव एवं विकास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित इंटरनेट दिवस वैश्विक रूप से मनाया जाता है जिसका उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा और डिजिटल कल्याण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि साइबर स्वच्छता की प्रक्रिया के तहत आमजन एवं अधिकारियों को उनके कंप्यूटर उपकरणों एवं उसमें रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बनाए रखने में मदद करती है। इससे डिजिटल जिंदगी को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट सफर डे के अवसर पर पूरे जिले के प्रज्ञा केंद्र और पंचायत भवन में वीएलई के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया है।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों को साइबर स्वच्छता, फिशिंग, हैकिंग, मालवेयर से स्वयं के कंप्यूटर उपकरणों एवं व्यक्तिगत खातों को बचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान मजबूत पासवर्ड, दो चरणीय प्रमाणिकता, मजबूत स्क्रीन लॉक और बायोमेट्रिक, विश्वसनीय स्रोतों से मोबाइल एप्स डाउनलोड, सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करने, संदिग्ध ईमेल और लिंक से बचने, सॉफ्टवेयर और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करने से संबंधित जानकारी दी।