अवैध निर्माण देख वी सी ने लगाई इंजीनियरों की क्लास, एमडीए की सेक्रेटरी को सौंपी जांच।
इंडियन टीवी न्यूज़,
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मरादाबाद।एम डी ए वी सी शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को इंजीनियरो की जमकर क्लास लगाई, वी सी लाकड़ी बाईपास पर निरीक्षण के लिए निकले थे, इस दौरान उनकी नजर लाकड़ी बाईपास पर हो रहे अवैध निर्माणों पर पड़ी यहां बगैर मानचित्र पास कराए बड़े-बड़े अवैध निर्माण हो रहे थे वीसी ने नक्शा मांगा तो निर्माण करने वाले जवाब नहीं दे सके वी सी ने मौके पर ही जे ई को बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी, वी सी शैलेश सिंह ने मीडिया को बताया कि अवैध निर्माण मिले हैं उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी, जे ई को मौके पर बुलाकर चेतावनी दी गई है, इन अवैध निर्माण में विभाग के इंजीनियरों की मिली भगत या उदासीनता की जांच, एम डी ए की सेक्रेटरी को दी गई है जांच रिपोर्ट के आधार पर जे ई से लेकर एक्स ई एन तक सभी पर कार्यवाही की जाएगी, वी सी ने बताया कि लाकड़ी बाईपास पर चौहानों वाली मिलक में अवैध निर्माण हो रहा था, इसके ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किया जा चुके हैं, पूर्व में बिल्डिंग को सील कर दिया गया था, इस मामले में जल्द ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, जबकि विभागीय लोगों की भूमिका तय करने के लिए सेक्रेटरी को जांच दी गई है।
इंडियन टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट।