नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया
हजारीबाग: पूर्वी वर्ग प्रमंडल द्वारा चानो में जागरूकता अभियान चलाए गया। दिन बुधवार को बिरसा हरित चेतना अभियान के तहत वनों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा किया गया । इसके अध्यक्षता चानो निवासी केदार महतो ने किया। कुछ दिन पूर्व हाथियों के झुंड ने छोटू महतो को कुचल कर मार डाला था। गांव के सदस्यों और पूर्वी वन प्रमंडल के सदस्य जिबलाल प्रजापति के द्वारा 2 मिनट का मौन व्रत भी रखा गया। और उन्होंने दुखत व्यक्त करते हुए बतलाए कि यह घटना काफी दुखद घटना थी। और उनके साथ ही ने गीत प्रस्तुत कर वनों को बचाने का संकल्प दिलाई और जंगली जीव जंतु को बचाए रखें । जिबलाल प्रजापति अगर हाथी आपके शहर में प्रवेश करता है। गांव के निकट होने पर गांव के प्रवेश पथ पर आग लगाएं।हाथी के द्वारा घर अथवा फसल नष्ट होने पर उपयुक्त राशि देने का प्रावधान है। और आप कच्चे मकान में रह रहे हैं। तो जैसी इसकी सूचना आपके तक पहुंचता है कि आपके निकट हाथियों का झुंड आ गया है तो आप घर से निकाल कर पक्के मकान में चले जाएं ।