करौली जिले में चलाई जा रहे स्मैक आउट ऑपरेशन मे sp बृजेश ज्योति उपाध्याय से करौली जिले में गुनहगार कांप रहे हैl sp के निर्देशन में नशे के खिलाफ जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अन्जाम दिया और ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत करीब आठ लाख रुपए की 23 पॉइंट 38 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की गई है और 12 लाख 2हजार रुपए भी बरामद किए और करौली जिले में स्मैक तस्करी में इतनी बड़ी रकम का पहला मामला है। एवं स्मैक तस्कर दंपति के कब्जे से स्मैक एविल इंजेक्शन की 15 सीसी व 43 इंजेक्शन की सिरिंज जप्त की है। और आरोपी दंपति झालावाड़ के इकलेरा से बड़ी मात्रा में स्मैक खरीद कर गंगापुर सिटी, नादौती, टोडाभीम इलाके में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री करते थे। आरोपी टोडाभीम के मेहंदीपुर बालाजी के निवासी है गिर्राज मीणा व उसकी पत्नी रमेशी मीणा उनको बालाजी पोस्ट ऑफिस के पास से DST टीम टोडाभीम थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया एवं कार्रवाई में DST प्रभारी देवेश कुमार कांस्टेबल रवि कुमार रामदास व सत्येंद्र अवस्थी की अहम भूमिका रही।
*इंडिया टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश कुमार केला देवी करौली राजस्थान*