लोकेशन टीकमगढ़
जिलाब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे
जतारा
गरीब की कुटिया में लगी आग सब कुछ हुआ जलके राख
जतारा-थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत किटाख़ेरा गांधीग्राम निवासी लल्लू आदिवासी की वेवा पत्नी चतुरिया के घर मे दोपहर के समय अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई जब आग लगी तब महिला मजदूरी करने के लिए खेत पर गई हुई थी मोहल्ले के लोगों ने जब महिला के घर में लगी आग को देखा तो उन्होंने घर का ताला तोड़कर लोगों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया लेकिन गरीब महिला का सब कुछ जलकर राख हो गया अचानक आग लगी तो सब कुछ जलकर राख हो गया आज महिला दाने-दाने के लिए मोहताज हो गई है और उसके बच्चे भी भूख और प्यास से बिल्ख रहे हैं उक्त मामले में साहब सिंह दांगी ने बताया कि गरीब महिला अपना और अपने बच्चों का मजदूरी कर कर भरण पोषण करती थी जब इसकी जानकारी सरपंच किटाखेरा निशांत साहू को लगी तो उन्होंने मौके पर जाकर के महिला को सांत्वना दी और कहा कि परिजनों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया जो भी मुझसे एवं शासन प्रशासन से मदद मिलेगी वह में हर संभव दिलवाने का प्रयास करूंगा वही सरपंच निशांत साहू ने कहा कि गांधीग्राम के हर व्यक्ति के सुख दुख में हम हर समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े है।।