लोकेशन धार मध्य प्रदेश
धार से इमरान खान की रिपोर्ट इंडियन न्यूज टीवी धार जिला ब्यूरो प्रमुख
धार जिला अभिभाषक संघ धार म.प्र.
धार जिले के अभिभाषकगण एवं न्यायाधीशगण जिस तरह से अपनी-अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए न्यायदान का पुनीत कार्य कर रहे हैं , उससे समाज में न्यायालयों एवं अभिभाषक संध दोनो की गरिमा में वृद्वि हो रही हैं। संध के अध्यक्ष श्री हितैष ठाकुर द्वारा अभिभाषकगण एवं न्यायाधीशगण के परिवारजनो के लिए आयोजित स्नेह सम्मेलन बार और बैंच में परस्पर समन्वय के साथ काम करने में सहायक सिद्ध होगा।
ये उद्गार जिला अभिभाषक संघ धार द्वारा अभिभाषकगण एवं न्यायाधीशगण के परिवारजनो के लिए आयोजित स्नेह सम्मेलन में, मुख्य अतिथि म.प्र.के मं़त्री श्री कैलाश विजंलवर्गीय ने अपने उद्बोधन के दौरान प्रकट किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री संजीव कुमार अग्रवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष घार ने की कार्यक्रम के विषेष अतिथि श्री दीपक सिंह जी कमिश्नर इंदौर संभाग , श्री प्रियंक मिश्र जी कलेक्टर धार एवं श्री मनोज कुमार सिंह एस.पी. ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजन की सराहना की ।
धार जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री हितैष ठाकुर ने कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि अभिभाषक संघ एवं न्यायाधीशगण एक परिवार की तरह रहते है और इसीलिए अभिभाषको और न्यायाधीशगण के परिवार भी हमारे इसी परिवार का हिस्सा हैं। और आयोजन में पधारे अतिथिगण भी धार जिला अभिभाषक संघ को परिवार की तरह ही मानते है। इसलिए इस आयेजन में इन सबकी उपस्थिति हमारे न्यायालयीन परिवार को और मजबूत करेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय और अभिभाषक संघ के परिवारजनों का स्नेह सम्मेलन मेरे 28 वर्षो की नौकरी में यह शायद पहला लेकिन शानदार अनुभव है जिसमें हम सबने मिलकर सहभागिता की और यह सराहनीय है।
स्नेह सम्मेलन के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं जैसे कैरम , शतरंज , टेबल टेनिस एवं क्रिकेट , विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य , गीत , संगीत एवं विभिन्न बौद्धिक कार्यक्रम जैसे वाद-विवाद एवं तात्कालिक भाषण पतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसमें अभिभाषकों एवं न्यायाधीशों के परिवारजनो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए चेअर रेस एवं नींबू रेस जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई । इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया ।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा धार जिला अभिभाषक संघ की पत्रिका ‘‘ विधि -वैभव ‘‘ का विमोचन भी किया गया। तथा अतिथियों का सम्मान संघ अध्यक्ष श्री हितैष ठाकुर द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।
समारोह के प्रारंभ में संघ के अध्यक्ष श्री हितैष ठाकुर , उपाध्यक्ष श्री राकेश चौधरी , सचिव श्री संतोष जाट , सहसचिव श्री विनय प्रजापति , ग्रंथपाल श्री विनोद नाभावंषी , महिला कार्यकारिणी सदस्य सुश्री दुर्गा मेरवानी , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री महेन्द्र रघुवंषी व कृष्णा देवड़ा , कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रखर सोनी एवं मनोज परमार ने अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से भी स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री संतोष जाट ने किया। आभार प्रदशन जूनियर कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रखर सोनी ने किया।
हितैष ठाकुर अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संघ धार
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन न्यूज़ टीवी धार जिला ब्यूरो चीफ धार मध्य प्रदेश मोबाइल नंबर 9098787555