मालगाड़ी के चपेट में आने से महिला घायल ,रेफर
दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक महिला मालगाड़ी की चेपट में आ गई ।
महिला के बेटे शमशेर आलम ने घटना के बाबत जानकारी में बताया कि नजबुन निशा पत्नी हजरत अली निवासी डूमरडीहा रेलवे ट्रैक पार कर कहीं जा रही थी कि इसी बीच मालगाड़ी आ गई जिससे मां मालगाड़ी के चपेट में आ गई।और घायल हो गई ।बताया कि सूचना मिलते ही हमलोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया ।घायल महिला का चिकित्सक राजेश सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह