बाइक के धक्के से 5 वर्षीय मासूम की हुई मौत ,परिजनों में कोहराम
दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के रन्नु गांव में शाम 6 बजे घर के बाहर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची की बाइक के धक्के से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आन्या 5 वर्ष पुत्री नंदू निवासी रन्नु जो अपने घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी ,इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी । टक्कर से मासूम बच्ची के सिर में गंभीर चोटे आई , जिसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाया गया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ शाह आलम ने बच्ची को देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया । अस्पताल के मेमो जरीये घटना की सूचना दुद्धी कोतवाली को दी गई ।सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया । वहीं घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गया । पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह