तल्हेडी बुजुर्ग दूध से भरी पिकअप और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नागल सीएचसी भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम *देवबंद निवासी ललित पुत्र महावीर,सौरव पुत्र धर्म सिंह और सागर पुत्र कालूराम* एक बाइक पर सवार होकर हाइवे पर चल रहे थे। जैसे ही वह तल्हेडी बुजुर्ग कस्बे में पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही दूध की गाड़ी से टकरा गई। जिसके कारण तीनों बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। हाईवे से गुजर रहे राहगीरो ने उन्हें घायल अवस्था में देखकर सड़क से उठाकर किनारे कर दिया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही दूध की गाड़ी का चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से भागने में कामयाब हो गया।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल युवकों को एम्बुलेंस से नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गम्भीर चोट के चलते उन्हें चिकित्सको द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दूध की गाड़ी और बाइक को हिरासत में ले रखा है।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़