दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव में बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे एक विवाहिता अनीता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी विजय चेरो निवासी टेढ़ा , किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया, कि नाराज पत्नी ने घर में रखें विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया ,जिससे उसकी हालत बिगड़ गई ,पत्नी की हालत देख पति ने शोर मचाया, तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी ।
लेकिन एंबुलेंस कुछ देर तक नहीं आने से गांव के ही एक समाजसेवी श्याम किशोर यादव ने अपने निजी वाहन से उक्त महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ बी के सिंह के द्वारा महिला का इलाज चल रहा है।फिलहाल पत्नी की हालत अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह