नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हजारीबाग: 07 मार्च 2025 को 33 केवी हीराबाग फीडर में ट्री ट्रिमिंग कार्य किया जाएगा। इस कारण पीएसएस से संचालित 11 केवी डीवीसी, मटवारी, कुम्हारटोली और रिलायंस बिजली सेवा प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र इस दौरान मटवारी, कुम्हारटोली, अटल चौक, पीटीसी चौक, गंदगी मैदान, कृष्णापुरी, डीवीसी चौक, तकिया मजार रोड, डीसी कार्यालय, नूरा, इंद्रपुरी चौक, रोजबड, हाउसिंग बोर्ड, विकास नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
समय बिजली कटौती सुबह 10:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक रहेगी।
अत संबंधित कार्यों को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लें। असुविधा के लिए खेद है।