राजपूत सभा भवन जयपुर में ई-लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।
रिपोर्टर सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान। जयपुर में श्री राजपूत सभा भवन, भगवानदास रोड, सी-स्कीम, जयपुर में ई-लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राव राजेन्द्र सिंह, सांसद, जयपुर ग्रामीण राजपूत सभा अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामचरण बोहरा, पूर्व सांसद, जयपुर शहर एवं सभा के सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे।
यह आयोजन शिक्षा और डिजिटल साक्षरता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विद्यार्थियों को ज्ञान और जानकारी के नए डिजिटल संसाधन प्रदान करेगा।
कार्यक्रम के उपरान्त सभा भवन प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया ।