सीतापुर पत्रकार हत्याकांड पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन,
तारिक अहमद
बहराइच में सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सैकड़ों पत्रकारों ने सीतापुर जनपद में बीते शनिवार को हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या को लेकर कड़ा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले पत्रकारों ने हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मोनिका रानी को सौंपा । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष संजय मिश्रा की अगुआई में सैकड़ों यूनियन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों पत्रकार सदस्यों ने पत्रकार राघवेंद्र की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने के साथ उन्हें कठोर सजा देने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व घर के एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही।