सहारनपुर से न्यायालय समाचार
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र से एनडीपीएस में एक नशा तस्कर को हुई सजा
थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल एवम पेरोकार लवकुश की रही जबरदस्त पेरवी
एसएसपी रोहित सिंह सजवान एवम एसपी सिटी व्योम बिंदल अब माननीय न्यायालयो मे भी चल रहे है,और अधिक सख्त
स्मेक कारोबारी अलीशान को हुई 3 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 30 हजार रूपए का अर्थदंड
अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी अमित त्यागी एवम विवेचक उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल अब माननीय न्यायालयो मे भी हुए और अधिक सख्त,अपराधियों को हो रही है,धड़ाधड़ सजा।सन 2020 मे एक स्मेक तस्कर अलीशान से थाना देहात कोतवाली के निरीक्षक मुनेन्द्र सिह को चैकिंग के दौरान 45 ग्राम अवैध स्मेक मिली थी।जिस मामले में उक्त नशा तस्कर को हुई 3 साल कारावास की सजा तथा लगा 30 हजार रुपए का जुर्माना।आपको बता दें,कि सन 2020 में थाना देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर मुनेन्द्र सिह ने एक स्मेक तस्कर अलीशान पुत्र जिन्दा निवासी घाटमपुर थाना नकुड को चैकिंग के दौरान 45 ग्राम अवैध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त अलीशान के विरुद्ध दिनांक 17-2-2020 को थाना देहात कोतवाली में आईपीसी की धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया गया था।लगभग 5 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे-11 द्वारा अभियुक्त अलीशान को एनडीपीएस एक्ट 8/21 में दोषी मानते हुए कल देर शाम सुनाई गई 3 साल कारावास की सजा,तथा लगाया 30 हजार रूपए का अर्थदंड।अभियुक्त को सजा दिलाने में जहां थाना देहात कोतवाली प्रभारी चन्द्रसेन सैनी के कुशल निर्देशन में कांस्टेबल व पेरोकार लवकुश की जबरदस्त पेरवी रही,तो वही एडीजीसी अमित त्यागी व विवेचक एवम उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।जबकि इस मामले में माॅनेरटिंग सैल की पेरवी भी सराहनीय योग्य रही।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़