ताल नगर में रंग पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ताल रतलाम ब्यूरो चीफ मनीष भट्ट:- नगर में रंग पंचमी का त्यौहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया रंग पंचमी की गैर बस स्टेंड से प्रारंभ हुई। गैर में रंग गुलाल उड़ाते हुवे युवाओ कि टोलिया डीजे पर नाचते हुवे
चल रही थी गैर में क्षेत्रीय विधायक चिंतामणि मालवीय सहित नगर परिषद ताल के अध्यक्ष मुकेश परमार पुर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश परमार पार्षद बंकट राठौर पार्षद पंकज शुक्ला, सुजान मल यति प्रमुख रुप से साथ थे गेर बस स्टेंड से प्रारंभ होकर नीमचौक, गांधी चौक, द्वारकाधीश मंदिर,हवलदार चौक ,रावला गढ़ी, पटवारी गली , गोपीनाथ मंदिर होते हुवे गांधी चौक पर गेर का समापन हुआ। गैर में राजेश परमार, महेंद्र प्रताप सिंह डोडिया, बंकट राठौर अनिल शुक्ला, पंकज शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला , विनोद धानगढ़, पवन मोदी, अरुण सकलेचा, नवीन मेहता, घनश्याम भट्ट, अरुण दुबे, जगदीश सोलंकी सहित नगर के समस्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी विक्रम सिंह चोहान और तहसीलदार कुलभूषण शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा सहयोग रहा साथ ही नगर परिषद का अमला भी सहयोग में सक्रिय रहा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सुजान मल यति द्वारा किया गया