आचार्य कृपलानी वार्ड वासियों को नहीं मिल पा रहा है पानी राहुल साइकिल के सामने गुरुद्वारा के बगल में एक सार्वजनिक नल आज 30 सालों से लगा है पहले इतना पानी आता था कि लगभग 30 से 40 परिवार आराम से पानी का उपयोग कर लेते थे परंतु विगत 1 माह से पानी की यह स्थिति है कि मात्र आधा बाल्टी पानी ही भर पाते हैं जिसमें वार्ड वासियों को पानी की काफी दिक्कत हो रही है इस क्षेत्र में नगर निगमअधिकारि ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस टूटे नल को सुधारवाना चाहिए एवं नल के पानी का फोर्स कहां से कम हो गया हैं जिससे वार्ड वासियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यहां के रहवासियों ने बताया इसके पहले इसी नल से काफी फोर्स में पानी आता था अब स्थिति यह हो गई है कि इसी नल से बूंद बूंद करके पानी आता है जिससे लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है पूर्व पार्षद राज किशोर यादव ने बताया कि इसकी शिकायत भी की जा चुकी है परंतु ना तो जल विभाग एवं नगर निगम प्रशासक के लोग इस वार्ड की तरफ नहीं ध्यान दे रहे हैं जबकि नगर निगम के द्वारा जल संकट को दूर करना चाहिए ताकि यहां के रहवासियों को समय पर बराबर पानी मिलता रहे।
राजेश कुमार तिवारी
इंडियन टीवी न्यूज़