मंडी से लगी हुई पारूवा पन्नी कॉलोनी से चोर बाउंड्री चढ़कर एवं बाउंड्री के नीचे गड्ढा करके आए दिन कुंटलो माल चुरा रहे हैं दिनांक 19/ 5 /2021 को राम किशोर साहू बडेरा सेट क्रमांक एक में अपना 14 बोरा गेहूं जो कि दिनांक 18/ 5 /2021 को लेकर आए थे चुकी इस दिन चने की बोली थी और वह गेहूं लेकर आए थे अपना गेहूं सेट क्रमांक एक मेंमें रख कर चले गए और जब 19/ 5 /2021 को सुबह आए तो उनका 7 बोरी गेहूं मंडी प्रांगण से चोरी चला गया मंडी प्रांगण में प्रत्येक दिन कुंटलो माल चोरी जा रहा है लगातार और मंडी प्रशासन आंख मूंदे बैठा है क्षतिग्रस्त बाउंड्री भी नहीं बनाई जा रही बाउंड्री के ऊपर तार की फिशिंग भी नहीं की जा रही जहां से चोर मंडी प्रांगण में धावा बोलते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी की अगल बगल की कॉलोनी से कुछ महिलाओं का एक ग्रुप और चार से पांच छोटे-छोटे बच्चे मंडी के पीछे तरफ से प्रवेश करते हैं और यही लोग चोरी कर रहे हैं क्योंकि मंडी प्रांगण में एक भी गार्ड नहीं है जिससे ना बिके हुए किसानों के अनाज की सुरक्षा की जा सके ।
ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़