पीलीभीत कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आज जिला अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में 18 से 44 वर्ष तक की आयु के मीडिया एवं सरकारी कर्मचारियों हेतु स्थापित टीकाकरण कैम्प का जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा निरीक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ट्रामा सेंटर में आज मीडिया कर्मियों का टीकाकरण का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। टीकाकरण कार्य का प्रारम्भ कराते हुये सर्वप्रथम मीडिया की ओर दैनिक हिन्दुस्तान के ब्यूरोचीफ श्री प्रसून शुक्ला ने अपना रजिस्टेªशन कराते हुये टीकाकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत पत्रकारों बन्धुओं का टीकाकरण का कार्य शत-प्रतिशत कराया जाये।
निरीक्षण के दौरान ज्वाइंड मजिस्टेªट नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सीमा अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 हरपाल, मीडिया बन्धु सहित अन्य उपस्थित रहे।
फूलचंद राठोर ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत