पत्रकार व उनके परिजन 19, 20, 21 मार्च को जिला चिकित्सालय पहुंचकर कराकर सकेंगे जांच
मुरैना जिला रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट
पुराने जिला चिकित्सालय में ओपीडी समय में हो सकेंगी जांचे
रोटरी मेडीकल मिशन राहत-2 का वृहद स्वास्थ्य शिविर 26 मार्च से 02 अप्रैल, 2025 तक लगाया जायेगा। शिविर में मुरैना जिले के पत्रकार व उनके परिजन भी जांच करा सकेंगे। इसके लिये जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में सुबह 9 से दोपहर 02 बजे तक जांच हो सकेंगी। 19, 20 एवं 21 मार्च को डॉक्टरों द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था की जायेगी। यह बात कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में मंगलवार को मीडिया प्रतिनिधियों से संबोधित करते हुये कही। इस अवसर पर रोटरी के पदाधिकारी डॉ. संजीव बांदिल, सहायक संचालक जनसम्पर्क सुश्री मोनिका माहोर, डीईओ ट्रायवल श्री सौरभ राठौर सहित मुरैना जिले के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।
कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बताया कि जिले के जरूरतमंद पत्रकार अपनी किसी भी प्रकार की बीमारी का 19, 20 एवं 21 मार्च को स्क्रीनिंग कैम्प में पंजीयन करा सकते है। इसके लिये वे अपने परिजन को भी परीक्षण हेतु ला सकते है। पत्रकारों के लिये स्क्रीनिंग कैम्प में अतिरिक्त सुविधा की गई है। स्क्रीनिंग कैम्प का समय जिला चिकित्सालय के पुराने भवन में यह सुविधा की गई है। कैम्प में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन के अलावा जनसम्पर्क विभाग से भी अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेंगे।