बैतूल पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त के दौरान की गई प्रभावी कार्रवाई ,75 वारंटी गिरफ्तार ,जिले भर में पुलिस बल द्वारा रात भर की गई कांबिग गस्त ।
पत्रकार राजेंद्र प्रसाद यादव चिचोली बैतूल मध्य प्रदेश
बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के सक्रिय मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष काम्बिंग गश्त अभियान के तहत दिनांक 22.03.2025 की दरमियानी रात सम्पूर्ण जिले की पुलिस रात भर रही कस्बे में तैनात। उक्त अभियान में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा स्वयं क्षेत्र में जाकर थाने के समस्त बल के साथ कार्यवाही करते हुए, थाना क्षेत्र में निवासरत्/छुपे स्थायी, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटी को तामील कराने का प्रयास किया गया है। थाना क्षेत्र के समस्त गुंडा बदमाश,निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
कांबिंग गश्त के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार-28 स्थाई वारंटियों, 47-गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।
इस अभियान के तहत पुलिस ने गौवंश अधिनियम आर्म्स एक्ट मारपीट जुआ एक्ट चोरी वन अधिनियम आबकारी लूट डकैती विभिन्न गंभीर अपराधों में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जिले मे माह मार्च 2025 मे अब तक कुल 77 स्थाई वारंट व 491 गिरफतारी वारंट तामील किये गये है।साथ ही पुलिस द्वारा काॅबिंग गस्त के दौरान जिले के 69 गुण्डा/निगरानी बदमाश व जिला बदर की चेंकिग भी की गई है।
बैतूल जिले में की जा रही कांबिग गस्त के द्वारा थाना क्षेत्रों के गुंडे, निगरानी बदमाश एवं जिला बदर की निरंतर चेकिंग कर अपराधों की रोकथाम सहित क्षेत्र मे शांति व्यवस्था हेतु बैतूल पुलिस लगातार कार्य रही है एवं भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान चलाये जाते रहेगें, जिसमें गुण्डा बदमाशों तथा असामाजिक तत्वों को अशांति फैलाने से रोका जा सके।
बैतूल पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का संज्ञान हो तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।