उमरिया – कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 21 जून से 30 जून तक चलने वाले टीकाकरण महा अभियान के संबंध में मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई । आयोजित मीडिया कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा, जिला टीकाकरण अधिकारी सी पी शाक्य सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित रहे।

मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में भी 21 जून से 30 जून तक टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगो का वैक्सीनेशन हों सके, इसके लिए मीडिया अपनी अहम भूमिका निर्वहन करे। साथ ही मीडियाकर्मी प्रेरक बनकर आम जन को वैक्सीनेशन सेंटर में प्रेरित करें और उन्हें टीका लगवाये एवं उन्हें बताये कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है। टीका लगने से जहां हमारी सुरक्षा होगी वही हम अपने आस पास के व्यक्तियो, समाज को सुरक्षित रख पायेगे। टीके का कोई साईड इफेक्ट नही है।
उन्होने कहा कि शासन द्वारा सभी को निशुल्क टीका लगाया जाने की सुविधा दी जा रही है। अफवाह या भ्रामक जानकारियो से बचे। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कर अपने परिवार , समाज, जिला तथा देश को सुरक्षित रखे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा ने बताया कि जिले में महा अभियान के दौरान 21 जून को 7200 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह 21 जून से 30 जून तक आयोजित होने वाले टीकाकरकण के लिए 35 हजार व्यक्तियो के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि 21 के लिए करकेली मेे 22, मानपुर मेे 23, पाली मेे 29, नगरीय क्षेत्र मेे 4 सेंटर स्थापित किए गए है। इसी तरह 23 जून को 80 सेंटर, 24 जून को 80 सेंटर, 25 जून को 79 सेंटर, 26 जून को 75 सेंटर, 27 जून को 29 सेंटर, 28 जून को 56 सेंटर, 30 जून को 57 सेंटरों में वैक्सीनेंशन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजीयन की आवश्यकता नही होगी। टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लेकर नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचकर टीकाकरण करा सकते है। गर्भवती माताओ का टीकाकरण नही किया जाएगा इसके साथ ही जिन्हें कोविड हुआ है , उनका टीकाकरण तीन महीने बाद किया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डा सी पी शाक्य ने बताया कि जिले में 17 जून तक 45 से 59 वर्ष तक के 28733 व्यक्तियो को प्रथम डोज तथा 2159 व्यक्तियो को द्वितीय डोज लगाया जा चुका है। इसी तरह 60 से अधिक उम्र के 20252 व्यक्तियो को प्रथम डोज तथा 2492 व्यक्तियो को द्वितीय डोज लगाया गया है। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष की उम्र के 27105 व्यक्तियो को प्रथम डोज तथा 224 व्यक्तियो को द्वितीय डोज लगाया गया है।