उमरिया – जनहित मानव विकास सेवा संस्थान के संरक्षक जय कुमार सोनी ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान किया और युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया साथ ही भोजन भी वितरित किया। संस्था द्वारा जिला हॉस्पिटल उमरिया में 1 ं़, 2 ओ पॉजिटिव की आवश्यकता थी जिस पर जय कुमार सोनी, राहुल द्विवेदी विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र मानपुर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, अरुण गुप्ता ने मरीज रेख बैगा, सोनम, रामसेवक कुशवाहा जिला हॉस्पिटल पहुँचकर आज रक्तदान किया। मौके पर सूरज कुमार सोनी अध्यक्ष, प्रकाश राजपूत सचिव, जय कुमार सोनी संरक्षक, मुकेश पन्द्रे रक्तदाता, पवन कुमार राय, ऋषिकेश रजक उपस्थित उपस्थित रहे। साथ ही संस्था द्वारा 21 जून 2021 टीकाकरण महाअभियान लोगो को जन जागृति कर वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित कर सेंटर तक ले जाकर वैक्सीन भी लगवा रहे है।