रमज़ान की आखिरी जुमा(अलविदा जुमा) की अवकाश को लेकर बी एस ए को दिया ज्ञापन
सोनभद्र समाचार ब्युरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन सोनभद्र के द्वारा रमज़ान की आखिरी जुमा (अलविदा) की अवकाश को लेकर वकील अहमद खान (जिलाध्यक्ष) की अगुवाई में बी एस ए कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालय हेतु उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका 2025में जमात उल विदा (अलविदा) का अवकाश नहीं है परन्तु पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गत वर्षों में निर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है।
बिगत वर्ष की भांति जुमा अलविदा दिनांक 28 /03/2025 को अवकाश की मांग जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद सोनभद्र से ज्ञापन देकर मांग किया गया है ।
ज्ञापन देने पहुँचे एसोसिेएशन पदाधिकारी गण।
रविन्द्रनाथ चौधरी (संरक्षक)
वकील अहमद (जिलाध्यक्ष)
सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी (महामंत्री)
अनुज कुमार सिंह (जिला मंत्री)
संजय शुक्ला , विनोद कुमार पाण्डेय
भोला प्रसाद जायसवसल ( ब्लाक अध्यक्ष) , सौरभ श्रीवास्तव , उपासना शुक्ला , किरण सिंह, मिना सिंह , कुंज लता त्रिपाठी , गायत्री त्रिपाठी, रेनू सिंह, आदि शिक्षक , शिक्षामित्र गण।