माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि पर होने वाले मेले की तैयारियों की व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव सीनियर जर्नलिस्ट
संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
30 तारीख को पताका फहराकर मेले की शुरूआत करेंगे – कलेक्टर*
दतिया // प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ रतनगढ़ माता मंदिर पर चैत्र नवरात्रि* पर लगने वाले मेले की तैयारियों की व्यवस्था के संबंध में आज बुधवार *कलेक्टर संदीप माकिन ने माँ रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर समीक्षा बैठक* ली। समीक्षा बैठक में जिला स्तर एवं विकास खण्ड़ स्तर पर मेले की व्यवस्थाओं में लगे अधिकरियों को दिशा *निर्देश दिए। 30 मार्च को कलेक्टर संदीप माकिन पताका फहराकर मेले* की शुरूआत करेंगे। *कलेक्टर संदीप माकिन* ने माँ रतनगढ़ पर चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले मेले की व्यवस्था के संबंध में संबंधित विभागों को अवगत कराते हुए कहा कि मेले के *समय बड़ी ही सावधानी पूर्वक सभी व्यवस्थाऐं चाक चौबंद रहनी चाहिए।* उन्होंने कहा कि मंदिर पर आने वाले श्रृद्धालुओं के वाहन की व्यवस्था मंदिर से दूर चिन्हित स्थानों पर *किये गए पार्किग में होनी चाहिए, पार्किग के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने* कहा कि पार्किग जितनी भी रहे सभी को अलग-अलग नम्बर दिए जाएं जिससे कानून व्यवस्था बेहतर स्थापित हो सके। *बैठक में कलेक्टर संदीप माकिन ने कहा कि हर जगह पर लाईट, पानी* एवं साफ-सफाई, डॉक्टरों की सुविधा, एम्बुलेंस, कूलर की व्यवस्था, अस्थायी अस्पताल जिसमें लगभग 10 बेङ रखें जाए। जिन *सड़कों का चौड़ीकरण होना है, उसे मेले से पहले करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था* निर्बाध रूप से अपूर्ति हो. पीएचई विभाग को पानी की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने एवं पानी के पर्याप्त टेंकर और केम्पर की *व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था के लिए सीसी टीवी कैमरे पर विशेष ध्यान देने* के निर्देश दिए और साउण्ड व्यवस्था बेहतर रखने निर्देश दिए कलेक्टर माकिन ने कहा कि दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे एक ऊपर और एक कंट्रोल रूम में *महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों के नम्बर चस्पा किए जाए।उन्होंने गुणवत्ताहीन प्रसाद के विनष्टीकरण के निर्देश दिए* और केवल सूखा प्रसाद रखने के निर्देश दिए जिसके केवल इलाइची दाना शामिल है, *कलेक्टर संदीप माकिन* ने सेवढा एवं इंदरगढ मुख्य नगरपालिका अधिकारी को रतनगढ माता मंदिर *परिसर में* पूरी साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।बैठक में *कलेक्टर ने कहा कि हर जगह पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था एवं महिला पुलिस* भी शामिल रहकर अपनी अपनी पूरी जिम्मेदारी से निर्वाह करें।बैठक में *कलेक्टर संदीप माकिन* ने मेले में लगे अधिकरियों को निर्देश दिए कि हर जगह पर वेरीकेट की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नदी पर होमगार्ड टीम द्वारा महाजाल की व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने नदी पर *नहाने वाली महिलाओं के लिए अस्थाई तौर पर कपड़े बदलने एवं* अस्थाई तौर पर टॉयलेट की व्यवस्था करें। उन्होंने सड़क की मरम्मत एवं सही करने के निर्देश भी दिए उन्होंने साफ पानी के लिए टंकियों की *साफ सफाई एवं उन पर पेंट आदि करने* के आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में *कलेक्टर संदीप माकिन* ने कहा कि मेले के समय सभी जगह सीसी टीव्ही कैमरे की व्यवस्था रहे। जिसका कंट्रोल रूम मंदिर के प्रांगण में मॉनीटरिंग रखी जाए। उन्होंने कहा कि मेले के *समय माईक से वार-वार अनाउंसमेंट भी किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले* में पानी के टेंकर की व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था होनी *चाहिए।उन्होंने निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले श्रृद्धालुओं को वाहनों* की पार्किग की अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्किग स्थलों पर बिजली की समुचित व्यवस्था के साथ साइन बोर्ड भी लगाए जाए और ड्रॉपगेट भी बनाये *जाए। उन्होंने बताया कि मेले में ट्रेक्टर ट्राली से आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेंगे। उन्होंने कहा कोई भी श्रृद्धालु* नारियल एवं अगरबत्ती ऊपर मंदिर पर नहीं ले जा सकेंगे। लगभग 25 ई -रिक्शा जिसका किराया 20 रुपये रखने के निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिस *प्रकार सभी अधिकारीगण दीपावली दौज पर मेले की व्यवस्था रहती है* उसी प्रकार सभी व्यवस्था चैत्र नवरात्रि पर रहेगी। उन्होंने दुकानें के अतिक्रमण के बारे में दिशा निर्देश दिए। *पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र मिश्रा* ने समस्त अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए एवं विद्युत की निर्बाध रूप से उपलब्धता रहे के निर्देश दिए जिसके *लिए उन्होंने एक बार ड्राई रन करने* के निर्देश दिए।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार ने 2 ट्रॉलियों वाले ट्रैक्टर को धीरपुरा तक आने एवं वहां से पैदल आने के निर्देश दिए।बैठक में *पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे, अपर कलेक्टर नीरज शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा अशोक अवस्थी, एसडीओपी सेवड़ा अखिलेश पुरी गोस्वामी* सहित जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी *उपस्थित रहे।l*