खबर सहारनपुर के चिलकाना से
नव जनोदय इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
चिलकाना सुल्तानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही जहाँ बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा वहीं कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ शोभित विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. महिपाल सिंह, शोभित विश्वविद्यालय के हेरीटेज सेंटर के संचालक राजीव उपाध्याय यायावर, समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा, संदीप कुमार, प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को भविष्य का ताना-बाना इसी समय में बुन लेना चाहिए। उज्जवल भविष्य बनाने के लिए मेहनत तथा लक्ष्य की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत से हुई।
बच्चों ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, शिव तांडव, आरंभ है प्रचंड, नगाड़े संग ढोल बाजे आदि प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवांश, टीना, वंशिका, जैनब, सिद्धार्थ पाल, आयुष सागर, इनु, हार्दिक कुमार, वैष्णवी, नकुल, हुजैफा, मो. चांद मानवी, लुबना तथा दूसरा स्थान नैंसी, दरख्शा नाज, समर, तमन्ना, शुभ सैनी, लविश, अनुराधा, अर्पित, वर्षा, शिवा, अनुष्का पाल, आर्यन, निशु तथा सबिया ने प्राप्त किया।
इस दौरान सुनील सैनी, अनिल कुमार, पदम कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, धीरज सिंह, सोनू धीमान, सवित कुमार, नलनीश कुमार आदि रहे। संचालन मनोज सैनी ने किया।
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़