पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र मे पड़ने वाले गांव सबलपुर रम्पुरा फकीरे के रहने वाले 60 वर्षीय बुद्धसेन की गांव के हीं रहने वाले सुरेश ने पीट पीट कर हत्या कर दी।
आपको बताते चलें कि कुछ दिन पहले बुद्ध सेन के बेटे सुनील ने गांव के ही रहने वाले सुरेश ₹200 उधार लिए थे जिसको मांगने के लिए कल सुरेश इसके घर पहुंचा और अपने बकाया पैसे मांगने लगा पैसे के लेनदेन पर दोनों में विवाद होने लगा।
जिसको देखकर सुनील के पिता बुद्धसेन घर से बाहर निकले उसी समय सुरेश पुत्र को छोड़कर पिता के साथ मारपीट करने लगा जिसके चलते बुद्ध सेन की मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है वही घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट फूलचंद राठौर (इंडियन टीवी न्यूज़ पीलीभीत)