घटना कौधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरेठिया गांव की है। जहां पर आराजी संख्या 19 सरकारी अभिलेखों पर ग्राम सभा तालाब के रूप में दर्ज है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा दबंगई दिखाते हुए पूरे तालाब पर कब्जा करते हुए तालाब के भीटो पर खेती की जा रही है। वही पूर्व में तहसीलदार बारा के द्वारा उक्त तालाब की पैमाइश करते हुए अवैध कब्जा किए हुए व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया था। जिसके बाद से बौखलाए दबंगों ने मौका पाते ही आज शिकायतकर्ता राम कैलाश पुत्र संतलाल को 5 से 6 लोगों ने मिलकर जमकर मारा पीटा। वही पीड़ित के द्वारा कौंधियारा थाने में उपरोक्त दबंगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की गई है। घटना की जानकारी होने पर कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंचकर के आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन वह सब वहां से भाग निकले थे।
प्रयागराज से ब्यूरो चीफ पवन कुमार पाल की रिपोर्ट।