चिएमपी निवासी पति-पत्नी बाइक पर ले जा रहे थे
गंगरार। उपखंड की साडास थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक पर सवार एमपी निवासी महिला-पुरुष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 55 1 ग्राम अवैध अफीम जब्त की। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में थानाधिकारी साडास
आजाद पटेल उनि, हैड कॉन्स्टेबल
कैलाशचन्द्र, कॉन्स्टेबल बाबूलाल,
लक्ष्मण, मुकेश, रामलाल, महेश व
महिला कॉन्स्टेबल नीरज ने साडास
जवासिया पर नाकाबंदी कर
रखी थी।
इसी दौरान जवासिया की तरफ से तेज गति से एक बाइक आती
दिखी, जिस पर एक महिला-पुरुष सवार थे। जाब्ते ने हाथ के इशारे से बाइक को रुकवाया तो दम्पती घबरा गया। इस पर पुलिस नेसंदिग्ध होने पर उनके कब्जे के एक बैग की तलाशी ली तो अन्दर सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक की थैली नजर आई, जिसको बाहर निकाल कर चैक किया तो अंदर अफीम मिली, जिसका वजन करने पर यह एक
किलो 551 ग्राम रहा। पुलिस ने अवैध अफीम व मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी दम्पती एमपी के नीमच जिले के मनासा थानांतर्गत मालाहेड़ा निवासी 52 वर्षीय भूरा पुत्र गोरा बंजारा व उसकी पनी 50 वर्षीय प्रेमबाई को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ थाना साडास पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।