ग्वालियर पुलिस ने शिक्षा संस्थानों, छात्रावास, पार्क तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों में भ्रमण कर युवतियों से की चर्चा और संदिग्धों को किया चेक
ग्वालियर। 17.04.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर एवं डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर पुलिस की ऊर्जा डेस्क द्वारा दिनांक 15.04.2025 से 07 दिन तक विशेष महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान तहत आज दिनांक 17.04.2025 को ऊर्जा डेस्क प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों एवं स्कूल व कोचिंग के बाहर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगी जो स्कूल-कॉलेज तथा कोचिंग संस्थानों के आसपास ग्रुप में खड़े होकर महिलाओं व युवतियों पर कमेंट या छींटाकशी करते हैं।
आज दिनांक 17.04.2025 को थाना महाराजपुरा से उप निरीक्षक रश्मि भदौरिया, आरक्षक रजनी सिकरवार, आरक्षक सपना जादौन, आरक्षक नितिन गुर्जर, आरक्षक नागर गुर्जर एवं थाना स्टाफ द्वारा थाना महाराजपुरा क्षेत्रान्तर्गत आने वाले कुशवाहा मार्केट स्थित एक्सट्रीम कोचिंग इंस्टिट्यूट में जाकर उपस्थित छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ में पूछा गया और घर से बाहर निकलते ही रोड़ पर आवारा किस्म के लड़कों के द्वारा उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है इस संबंध में भी उनसे वार्तालाप की गई। उपस्थित छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर एवं बेटी की पेटी तथा 100 डायल के बारे में जानकारी दी गई। पैट्रोलिंग के दौरान कोचिंग के बाहर अनावश्यक खड़े लड़कों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी।
आज अभियान के दौरान थाना जनकगंज से उप निरीक्षक अंकिता भार्गव, प्रधान आरक्षक पुष्प मुखर्जी, महिला आरक्षक अंतिमा तिवारी, शिखा शर्मा, आरती लोधी, रेणु जाट द्वारा थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत लेडीज पार्क के सामने खड़े होने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर समझाइश दी एवं पार्क के अंदर जाकर महिलाओं से बात की और उन्हे किसी भी परेशानी में महिला हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं डॉयल 100 के बारे में बताया गया एवं महिला जागरूकता संबंधी पोस्टर वितरित किये गये।
आज दिनांक 17.04.25 को थाना थाटीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित शासकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में जाकर उप निरीक्षक ऋतु सिकरवार, महिला आरक्षक नीलम भदौरिया, महिला आरक्षक सपना द्वारा उपस्थित बच्चियों से उनकी समस्याओं को सुना और कॉलेज व बाहर आते-जाते समय होने वाली समस्याओं को जाना तथा समाधान के संबंध में चर्चा की गई। महिला हेल्पलाइन एवं बेटी की पेटी के बारे में समझाइश दी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की गई।
आज महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तीसरे दिन अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) एवं डीएसपी महिला शाखा श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना बिजौली से उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह द्वारा थाना बिजौली के अंतर्गत आने वाले विक्रांत कालेज में जाकर छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की गई एवं घर से बाहर निकलते ही रोड पर आवारा किस्म के लड़कों के द्वारा उन्हें कोई परेशानी तो नहीं है इस संबंध में उनसे बातचीत की गई तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में एवं बेटी की पेटी के बारे में समझाएं दी गई।