राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिला अज्ञात शव
फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया। थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ग्रामीणो को एक पुरूष का शव दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची ट्रेनी आईपीएस अफसर मेविश टॉक व थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुवेर्दी ने शव कब्जे मे लेकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और गांव के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकीन शिनाख्त नही हो सकी। व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य को एकत्रित किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस परिजन की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्र और थाने में फोटो भेजकर पहचान करने की कोशिश में लगी हुई। शव कई दिन पुराना है जिस बजह से वह सड़ने लगा है। मृतक का नीले कलर का पजामा सफेद चैक की शर्ट पहने हुये है।
प्रवन पाण्डेय
जिला संवाददाता जिला बरेली