नवागत तहसीलदार का लेखपालों ने किया स्वागत
दुद्धी सोनभद्र ।आज मंगलवार नए तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत तहसील क्षेत्र के नायब तहसीलदार और लेखपालों ने स्वागत समारोह आयोजित कर किया। अंजनी कुमार गुप्ता ने 17 अप्रैल को दुद्धी के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला था।
नए तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता का स्वागत श्री राधा कृष्ण जी की तस्वीर भेंट कर किया गया।अंजनी कुमार गुप्ता ने पूर्व तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव के स्थानांतरण के बाद दुद्धी के नए तहसीलदार के रूप में कार्यभार संभाला है। उनके आगमन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कानूनगो सुरेश पांडे, तहसील दुद्धी के लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य तहसील क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह