सिविल बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह 24 अप्रैल को
दुद्धी सोनभद्र । सिविल बार एसोसिएशन का शपथग्रहण समारोह कचहरी परिसर में डा० राजेन्द्र प्रसाद सभागार में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।
शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कुंवर छोटेलाल सिंह खरवार होंगे। समारोह की अध्यक्षता बार कौंसिल उ० प्र० के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य पाँचू राम मौर्य करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विनोद पाण्डेय सदस्य बार कौंसिल उ०प्र० प्रयागराज, फेमली कोर्ट जज सोनभद्र राजेन्द्र सिंह और क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह गोड़ शामिल होंगे।
इसके अलावा, सोनभद्र बार अध्यक्ष अरूण मिश्रा और डिस्ट्रिक्ट बार सोनभद्र बार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह पटेल उपस्थित रहेंगे।
चुनाव अधिकारी छोटेलाल गुप्त एडवोकेट ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी अतिथियों को निमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं और सभी से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह