खबर सहारनपुर की बेहट तहसील से
मिर्जापुर कस्बे में एसीएमओ की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप–झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लिनिक बंद कर हुए फरार–क्लिनिक बंद कर फरार होने वालों रिपोर्ट की ज़ा रही है तैयार.
मिर्जापुर कस्बे की हर गली मोहल्ले में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार आ गई–पिछले काफी दिनों से स्वास्थ्य विभाग को झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायती मिल रही थी–मंगलवार को एसीएमओ डॉ. कपिल देव ने स्वम अपनी टीम के साथ मिर्जापुर कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों पर छापेमारी करने पहुंचे–लेकिन उनकी खबर लगते ही डॉक्टर अपने क्लिनिक बंद कर फरार हो गए–घंटों एसीएमओ मिर्जापुर कस्बे में डटे रहे और कुछ डाक्टरों को नोटिस भी दिए गए–एसीएमओ डॉ कपिल देव ने बताया कि जो डॉक्टर अपने क्लिनिक बंद फरार हुए है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी–और जो फर्जी तरीके से बैठे है उनको भी बख्शा नहीं जाएगा–उन्होंने कहा कि लगातार फर्जी डॉक्टर और पैथोलॉजी लैब संचालकों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी!
रिपोर्टर रमेंश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़