✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
जिले में अब तक 2 हजार 661 किसानों से 18 हजार 621 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित
कटनी – रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 85 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 2 हजार 661 किसानों से 18 हजार 621 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।
गेहूँ उपार्जन में बहोरीबंद अव्वल
गेहूँ खरीदी के मामले में बहोरीबंद तहसील अग्रणी है। यहां अब तक 801 कृषकों से 5 हजार 532 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित किया गया है। गेहूँ उपार्जन के मामले में ढीमरखेड़ा तहसील दूसरे स्थान पर है। जहां 686 किसानों से 4 हजार 290 मीट्रिेक टन गेहूँ खरीदा गया है। वहीं तीसरे स्थान पर जिले की स्लीमनाबाद तहसील है। जहां 315 किसानों ने 2 हजार 615 मीट्रिक टन गेहूँ की बिक्री की है।इसी प्रका विजयराघवगढ़ तहसील गेहूँ खरीदी के मामले में जिले में चौथे स्थान पर है। जहां 335 किसानों ने 2 हजार 401 मीट्रिक टन गेहूँ की बिक्री की है। इसके अलावा रीठी तहसील जिले में पांचवे स्थान पर है। जहां के 345 किसानों ने 2 हजार 210 मीट्रिक टन गेहूँ की बिक्री किया है। और कटनी ग्रामीण एवं कटनी नगर तहसील संयुक्त रूप से छठवें पायदान पर है। जहां अब तक 108 किसानों ने 1 हजार 49 मीट्रिक टन गेहूँ की बिक्री की है। इसके अलावा बरही तहसील में 40 किसानों ने 300 मीट्रिक टन गेहॅू की बिक्री की है। इस प्रकार गेहूँ उपार्जन के मामले में बरही तहसील सातवे स्थान पर है। जबकि बड़वारा तहसील के 31 किसानों ने 225 मीट्रिक टन गेहूँ की बिक्री किया है। और बड़वारा गेहूँ उपार्जन के मामले में जिले में अंतिम पायदान पर है।।