पुलिस अधीक्षक जिला गुना का पदभार संभाला
गुना जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज दिनांक 23 अप्रैल 2025 को पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया उन्हें पूर्व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला गुना का कार्यभार सौंपा गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक सोनी द्वारा हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये गये।
पदभार संभालते ही पुलिस अधीक्षक सोनी द्वारा अपनी निम्न प्रमुख प्राथमिकताएं बताई गईं सामुदायिक पुलिसिंग जनता को पुलिस से जाड़कर एवं पुलिस को जनता से जोड़कर दोंनों के बीच आपसी सहयोग स्थापित कर अपराधों पर नियंत्रण पुलिस संबंधी समस्याओं का समाधान एवं वेहतर कानून व्यवस्था बनाकर रखने का प्रयास किया जायेगा।
अपराध नियंत्रण संपत्ति संबंधी अपराधों जैसे चोरी लूट, डकैती के मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की जावेगी इसके अलावा विभिन्न अनैतिक अथवा अवैध गतिविधियों जैसे जुआ सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय भूमाफियाओं आदि पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
महिला सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी एवं महिला संबंधी अपराधों को संवेदनशीलता से लेकर सख्त कार्यवाही की जायेगी फरियादियों को प्राथमिकता से सुना जायेगा एवं जिनकी समस्याओं का समय अवधि में वैधानिक निराकरण किया जायेगा आसामाजिक तत्वों का रिकॉर्ड तैयार कर उन पर पूर्ण नियंत्रण रखा जाएगा एवं जो कोई भी कानून व्यवस्था निर्मित करेगा या प्रयास करेगा ऐसे तत्वों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी नाबालिग बालक बालिकाओं के अपहरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेकर यथशीघ्र दस्तयाबी के प्रयास किये जायेंगें।
जिला गुना से गोलू सेन की रिपोर्ट