बहराइच के किसान पी जी कालेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये आयोजन भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ और कतर्निया इको नेचर क्लब द्वारा संयुक्त रूप से किसान पी जी कालेज में कराई गई। जिसमें काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत कालेज के प्राचार्य डॉ विनय सक्सेना के उद्बोधन से हुई तथा इस प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका क्लब प्रभारी डॉ ओम प्रकाश सोनी,सह प्रभारी प्रो, मो,उस्मान,क्लब के इंचार्ज डॉ समित श्रीवास्तव,सचिव सविता वर्मा,कोषाध्यक्ष डॉ विवेक कुमार जायसवाल व समन्वयक डॉ अजय प्रताप सिंह ने निभाई। वहीं इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ श्रेयत,डॉ मेजर सूर्यभान रावत ने अहम भूमिका निभाई।