दुद्धी सोनभद्र ।कस्बे के जीआईसी खेल मैदान (त्रिभुवन फील्ड) समीप प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल का भव्य लोकार्पण समारोह 30 अप्रैल को आयोजित है।विद्यालय के प्रबंधक डॉ लवकुश प्रजापति ने बताया कि प्रसाद कुंवर पब्लिक (इंग्लिश मीडियम) स्कूल का भव्य लोकार्पण समारोह 30 अप्रैल 2025 को होना सुनिश्चित हुआ है ।समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री समाज कल्याण मा० संजीव गोंड होंगे। इसके अलावा समारोह अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल होंगे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार , एडि० डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद , उपजिलाधिकारी निखिल यादव ,जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह , श्रवण सिंह गोंड और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम सायं 6 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, 7 बजे से प्रीतिभोज में सभी लोग सम्मिलित होंगे।
विद्यालय के अध्यक्ष वि.प्र. समिति डॉ० हर्षवर्धन कुमार और उपाध्यक्ष वि.प्र. समिति डॉ. जयवर्धन कुमार ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को इस समारोह में आमंत्रित किया है।
प्रबंधक प्रजापति ने कहा कि यह समारोह विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है और हमें उम्मीद है कि सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से यह कार्यक्रम भव्य होगा ।
कहा कि प्रसाद कुंवर पब्लिक( इंग्लिश मीडियम)स्कूल का लोकार्पण समारोह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और समाज के लिए तैयार करना है। हमें उम्मीद है कि यह विद्यालय क्षेत्र के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनेगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह