दुद्धी में मुस्लिम बंधु का पहलगाम हमले को लेकर जुलूस प्रदर्शन रविवार को
दुद्धी सोनभद्र lदुद्धी के मुस्लिम समुदाय ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में रविवार को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी जामा मस्जिद दुद्धी के सदर कल्लन खान और केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सेराज खान ने संयुक्त रूप से दी है।उन्होंने बताया कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा निर्दोष लोगों की गोली मार कर हत्या किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम होगाl उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम को मकतब जाबारिया में समुदाय की बैठक होगी जिसमें जुलूस प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तय किया जाएगा।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह