दुद्धी सोनभद्र । राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज दुद्धी में परिषदीय परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा के बाद मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव और अन्य कर्मचारियों ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका ने बताया कि
हाईस्कूल परीक्षा में प्रियांशी कुमारी पुत्री मंजय कुमार ने 545/600 अंक प्राप्त कर 90.83% के साथ प्रथम स्थान कर जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर उम्मे सानिया पुत्री फिरोज आलम रही जिन्होंने 537/600 अंक प्राप्त कर 89.5% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर साक्षी गुप्ता पुत्री शंभूनाथ रहीं जिन्होंने 527/600 अंक प्राप्त कर 87.83% प्राप्त किया।
वहीं इण्टरमीडिएट (कला वर्ग) में आस्था अग्रहरि पुत्री राधे श्याम ने 435/500 अंक प्राप्त कर 87.0% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर नाजिया परवीन पुत्री नसीम अंसारी रहीं जिन्होंने 333/500 अंक प्राप्त कर 66.6% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सुनैना कुमारी पुत्री जितेंद्र कुमार रहीं जिन्होंने 331/500 अंक प्राप्त कर 66.2% प्राप्त किया।
इण्टरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में आस्था प्रीतम तिवारी पुत्री अरुण कुमार तिवारी ने 439/500 अंक प्राप्त कर 87.8% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रोशनी श्रीवास्तव पुत्री जितेंद्र श्रीवास्तव रहीं जिन्होंने 410/500 अंक प्राप्त कर 82.0% प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर अंजली भारती पुत्री स्व जितेंद्र कुमार 500/409 अंक प्राप्त कर 81.8% और नैंसी कुमारी नंदलाल रहीं जिन्होंने 409/500 अंक प्राप्त कर 81.8% प्राप्त किया।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. रीतिका श्रीवास्तव डॉ प्रीति शर्मा .शोभा कुमारी यादव . कुसुम कुमारी. वर्षा कुमारी. अर्चना . प्रीति सोनी. समायरा खान. रूमन राय. पुष्पा देवी. मंजू लता और अन्य कर्मचारियों ने मेधावी छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी विवेक सिंह