नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
रुबेदा खातून जिंदगी और मौत से लड़ते लड़ते आखिरकार हार गई ।
23 अप्रेल 2025 को रुबेदा खातून पति मोहम्मद शहजाद, 5 वर्षीय पुत्री चाहत परवीन, डेढ़ वर्षीय पुत्री आयत परवीन सभी ग्राम भीलवारा सदर प्रखंड हजारीबाग के रहने वाले थे इन्होंने शादी समारोह डुमरांव गांव जा रहे थे, चारों एक ही मोटरसाइकिल पर थे संध्या लगभग 7:00 बजे ग्राम बोंगा स्थित भारत पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मारी सभी लोग सड़क पर घायल पड़े रहे तभी गांव वाले और आसपास के लोग स्कॉर्पियो को पीछा करके पकड़े और सड़क को कई घंटे तक जाम कर दिए घटनास्थल पर ही 5 वर्षीय चाहत परवीन की मौत हो गई, तभी सूचना मिलने पर इचाक थाना के प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा कर जाम को हटाया गया स्कॉर्पियो गाड़ी का नंबर BR FZ 9777 है, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था जहां तक संभव होगा हर तरह का मुआवजा का भुगतान करवा दूंगी , लेकिन आज इनकी मां के भी मृत्यु रांची मेडिकल रिम्स इलाज के दौरान हो गई, मोहम्मद शहजाद, और डेड वर्षीय पुत्री अस्पताल में इलाज रस्त हैं डॉक्टर ने बताया दोनों बाप बेटी खतरे से बाहर हैं, मैं मोहम्मद हकीम खतियानी परिवार के महासचिव होने के नाते प्रशासन से यह मांग करते हैं इस गरीब परिवार को दुख के घड़ी में साथ दें और सरकारी मुआवजा दिलाने की मदद करें