प्रधान द्वारा अपने पैर में गोली मार कर पत्रकार को फंसाने की दी गई खुलेआम धमकी ।।
पत्रकारों को बंधक बनाने का किया प्रयास , मौके पर पहुंची पुलिस ।।
यदि मोहन अलीपुर ग्राम सभा में पहुंचेंगे पत्रकार तो फर्जी मुकदमे में फंसा कर भेजा जाएगा जेल – प्रधान
बहुवा विकासखंड है जहाँ कही न कही दिख रहा प्रधान के साथ किसान यूनियन का हाथ ।ऐसे कामों मे दे रही किसान यूनियन सह जिससे गांव मे विकास की जगह हो रहा भ्रष्टाचार।बहुआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहनपुर अल्लीपुर मे चल रहे मनरेगा कार्य मे नाबालिग दो बच्चों से काम करवाते हुए कैमरे में कैद।और इसमें प्रधान व भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव की खुली दबंगई से हो रहा कार्य।आपको बताते चले कि आज ज़ब पत्रकारों की टीम मोहन अल्लीपुर मे चल रही रास्ते की पुराई का कार्य जो रात मे जेसीबी द्वारा हो रहा था देखने मौके पर पहुंची तो दूसरी ओर चल रहे तालाब की खुदाई मे दो नाबालिग बच्चे व जितने मनरेगा मजदूर कार्य कर रहे थे उनमे ज्यादातर 60 साल के ऊपर थे । जिसमे मौके पर मिले पंचयात मित्र ने बताया की यहां पर इसी तरीके से कार्य होगा इससे ये सामने आया की यहां पर कही न कही उच्चाधिकारियो की वरदहस्त से कार्य हो रहा है कब भ्रष्टाचार का खेल रुकेगा ? मिली सूचना पर पहुचे नवनिर्वाचित प्रधान प्रमोद कुमार पासवान व भारतीय किसान यूनियन के जिला महासचिव प्रीतम सिंह व उनके ही समर्थक भारत सिंह ने पत्रकारों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बंधक बनाने का किया प्रयास। प्रधान व जिला महासचिव प्रीतम सिंह व भारत सिंह ने वीडियो मिटाने और खबर न चलाने का दबाव बनाने का प्रयास किया पर कही से मिली सूचना पर शाह चौकी इंचार्ज यशकरण सिंह ने पहुंचकर पत्रकारों को छुटवाया और मामले को शांत किया।इससे कही न कही प्रधान के ऊपर बड़े नेताओं का हाथ देखने को मिल रहा है इसलिए वो खुली दबंगई कर रहा है। अब देखना ये है कि इस मामले में पुलिस प्रशासन और पंचायत महकमा क्या कार्यवाही करता है। एक तरफ योगी जी पत्रकारों को डराने धमकाने वाले को जेल भेजने का आश्वासन देते है वही दूसरी तरफ पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने से निर्वाचित प्रधान और उनके गुर्गे रोक लगा रहें हैं।
जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा रिपोर्ट, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल