पंडित गणेश प्रसाद सेवा न्यास के द्वारा 51 सामूहिक विवाह कराने का संकल्प लिया गया लेकिन कोरोना के कारण वह अप्रैल माह में स्थगित कर दिया गया था अब अलग अलग चरण में शादी करने की तैयारी की गई जिसके बाद 4 जुलाई को होने जा रहे 19 जोड़ो के वर-बधू पक्ष को सामग्री भेंट की गई साथ ही 1 जोड़े का विवाह भी सम्पन्न कराया गया।
नगर की सीमा से लगे ग्राम धौर्रा में पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के तत्वाधान में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी क्रम में 51 सामूहिक विवाह का संकल्प न्यास के द्वारा लिया गया था लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने पर अप्रैल माह में होने वाला कार्यक्रम स्थगित करने के बाद बैठक में निर्णय लिया गया कि अलग-अलग दौर में सभी विवाह संपन्न किए जाएं जिसके चलते 4 जुलाई को 19 सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत द्वारे द्वारे संस्कार न्यास के द्वारा किए जाएंगे। इसके पूर्व आज सभी वर-वधू को सामग्री भेंट की गई।
विवाह सामग्री के तहत पलंग अलमारी कूलर सोफासेट बक्सा सहित घरेलू उपयोग के बर्तन एवं सभी सामग्री भेंट की गई इसके साथ ही दूल्हा के लिए थ्री पीस सूट एवं दुल्हन के लिए लहंगा की व्यवस्था भी पंडित गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के द्वारा की गई। एवं दुल्हन के लिए सोने का मंगलसूत्र नाक की कील एवं चांदी की पायल बिछिया भेंट की गई जिसकी राशि लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान टीकमगढ़ सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह सहित के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर