नगर पालिका द्वारा नौगांव को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने का प्रयास निरंतर जारी है इसी क्रम में कचरा वाहनों की कमी को देखते हुए आज 6 नए कचरा वाहनों को क्षेत्रीय सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इसके पहले नपा में केवल तीन ही स्वच्छता वाहन थे अब 6 और वाहनों के शामिल होने के बाद 9 वाहन नगर को स्वच्छ बनाने में कारगर साबित होंगे।

इंदौर की तर्ज पर नौगांव भी मध्यप्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नंबर वन बनने मैं पूरा प्रयास कर रहा है, पिछली बार मध्यप्रदेश में छठवां स्थान एवं संभाग में पहला स्थान पाने के बाद अब प्रथम स्थान के लिए नगर पालिका ने कमर कस ली है। 45 लाख 50 हजार रुपये की लागत से जिसमे जीपीएस सिस्टम एवं चार बक्सों में अलग अलग कचरा डालने के साथ ही सर्व सुविधा युक्त कचरा वाहनों की नगर पालिका नौगांव को सौगात मिली है नगर पालिका परिषद में बड़े हर्षोउल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित कर कचरा वाहनों को क्षेत्रीय सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया इन कचरा वाहनों की सौगात से नगर को स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी वाहनों को उत्साह पूर्वक पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक ने स्वयं चला कर रवाना किया, कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक मानवेंद्र सिंह पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अभिलाषा शिवहरे सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
उमंग शिवहरे
इंडियन टीवी न्यूज
जिला ब्यूरों चीफ छतरपुर